Published : Jun 03, 2016 06:08 pm IST, Updated : Jun 03, 2016 06:12 pm IST
1/5
wap 7 भारतीय रेल का सबसे ताकतवर लोकोमोटिव है। इसकी अधिकतम पावर 6350 hp है। 160 किमी प्रति घंटा इसकी अधिकतम गति है। भारतीय रेल में सर्विस के दौरान इसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है। यह केवल सवारी गाड़ियों को ही सेवा प्रदान करता है।
2/5
wap 5 के बारे में इससे ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह देश की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का नेतृत्व करती है। यह 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारतीय रेल में सेवा दे रहा है। इसकी अधिकतम पावर क्षमता 6000 hp है। wap 5 केवल सवारी गाड़ियों को ही सेवा प्रदान करता है।
3/5
wap 7 और wap 5 के बाद wap 4 ही भारतीय रेल का सबसे महत्वपू्र्ण लोकोमोटिव है। देश की यात्री रेल सेवा में सबसे बड़ा योगदान wap 4 का ही है। इसकी अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है और अधिकतम पावर क्षमता 5350 hp है। यह भी केवल सवारी गाड़ियों को ही सेवा प्रदान करता है।
4/5
wag 9 भारतीय रेल का सबसे ताकतवर मालवाहक लोकोमोटिव है। इसकी अधिकतम पावर क्षमता 6350 hp है। wag 9 की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा है। यह केवल माल गाड़ियों को ही सेवा प्रदान करता है।
5/5
wag 7 मालवाहक लोकोमोटिव की श्रेणी में wag 9 के बाद आता है। इसकी अधिकतम पावर क्षमता 6000 hp है। wag 7 की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा है। भारतीय रेल के मालवाहक विभाग में wag 7 का एक बड़ा योगदान है।