1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पाकिस्तान से राजकोट पहुंची हेरोइन की बड़ी खेप जब्त, 215 करोड़ है कीमत, दिल्ली से तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से राजकोट पहुंची हेरोइन की बड़ी खेप जब्त, 215 करोड़ है कीमत, दिल्ली से तस्कर गिरफ्तार

 Reported By: Nirnaya Kapoor Edited By: Malaika Imam
 Published : May 12, 2023 09:18 pm IST,  Updated : May 12, 2023 09:24 pm IST

अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 215 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि नाइजीरियाई नागरिक को गुरुवार 11 मई को गिरफ्तार किया गया था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने राजकोट में पाकिस्तान से आई 215 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। वहीं, तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को दिल्ली से पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने कुछ दिन पहले एक शख्स को इस संदेह में हिरासत में लिया था कि उसने हाल ही में समुद्री मार्ग से राज्य में हेरोइन की तस्करी की थी। 

नाइजीरियाई नागरिक ने किया खुलासा 

एटीएस अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के दौरान नाइजीरियाई नागरिक ने खुलासा किया कि तस्करी की गई खेप राजकोट जिले के पधारी तालुका में एक जगह पर रखी गई थी। हमारी टीम ने उस जगह की तलाशी ली और 31 किलो हेरोइन बरामद की।" 

नाइजीरियाई नागरिक की 24 मई तक हिरासत

अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 215 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि नाइजीरियाई नागरिक को गुरुवार 11 मई को गिरफ्तार किया गया था और एटीएस ने एक अदालत से 24 मई तक उसकी हिरासत ले ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।