1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: कपड़ा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, छाया धुएं का गुबार, दूर तक उठीं आग की लपटें, 2 की मौत, 22 मजदूर झुलसे-VIDEO

सूरत: कपड़ा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, छाया धुएं का गुबार, दूर तक उठीं आग की लपटें, 2 की मौत, 22 मजदूर झुलसे-VIDEO

 Published : Sep 01, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 07:46 pm IST

दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची हुई है। गंभीररूप से झुलसे मजदूरों को अस्पताल भेजा जा रहा है। बॉयलर फटने के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया। दूर-दूर तक आग की ऊंची लपटें उठते हुए दिखाई दीं।

दूर तक उठीं आग की लपटें- India TV Hindi
दूर तक उठीं आग की लपटें Image Source : REPORTER INPUT

सूरत में सोमवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। सूरत के कड़ोदरा क्षेत्र के जोलवा में स्थित संतोष डाइंग मिल में बॉयलर फटने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से 22 मजदूर झुलस गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। सूरत दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची हुई है। घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा जा रहा है। 

दूर तक उठीं आग की ऊंची लपटें

हादसे के बाद फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर झुलसे हुए दिखाए दिए, जो दर्द के मारे कराह रहे थे। साथी मजदूर उनकी सहायता करने में लगे हुए थे। बॉयलर फटने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आसमान में ऊंची आग की लपटें उठती हुई दिखाईं दीं। 

संतोष टेक्सटाइल में बड़ी संख्या में मजदूर कर रहे थे काम

सूरत जिले के पलसाणा इलाके में स्थित संतोष टेक्सटाइल मिल में उस समय बॉयलर फट गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर यहां काम कर रहे थे। बॉयरल फटने के बाद ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

फंसे हुए मजदूरों को निकाला जा रहा बाहर

गंभीर रुप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगभग 10 से 15 लोग झुलसे हैं। बचाव अभियान के तहत चादरें तोड़कर फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

सूरत से शैलेश की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।