1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. टीचर ने छात्रा पर गंदा काम करने का डाला दबाव, तो लोगों ने स्कूल में घुसकर पीटा

टीचर ने छात्रा पर गंदा काम करने का डाला दबाव, तो लोगों ने स्कूल में घुसकर पीटा

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 14, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 03:04 pm IST

गुजरात के महिसागर में लोगों ने एक टीचर को उसकी करतूत के लिए स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी। एक छात्रा के साथ टीचर छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहा था।

लोगों ने टीचर को पीटा- India TV Hindi
लोगों ने टीचर को पीटा Image Source : IANS

गुजरात के महिसागर जिले से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। छात्रा को टीचर परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला महिसागर जिले के वीरपुर तहसील के एक गांव का है। छात्रा का आरोप है कि पीटी टीचर प्रशांत पटेल उस पर अपने साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

स्कूल में घुसकर टीचर की पिटाई 

इस मामले की शिकायत छात्रा ने अपने परिवार वालों से की। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से टीचर की शिकायत की। उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की। पीटीआई की हरकत को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। परिवार वालों के साथ स्कूल पहुंचे स्थानीय लोगों ने स्कूल में घुसकर टीचर की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

आरोपी टीचर पर मुकदमा दर्ज 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी पीटी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धारा 75, 351, (2) (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा स्कूल में तोड़फोड़ करने और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।