1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: शराब पीने के बाद हुई उल्टी, 6 की मौत; पुलिस को सूचना दिए बिना 5 लोगों का अंतिम संस्कार

हरियाणा: शराब पीने के बाद हुई उल्टी, 6 की मौत; पुलिस को सूचना दिए बिना 5 लोगों का अंतिम संस्कार

 Published : Nov 09, 2023 08:25 am IST,  Updated : Nov 09, 2023 08:25 am IST

जहरीली शराब यमुनानगर जिले के 6 लोगों के लिए मौत लेकर आई। वहीं, मृतकों के परिवार के सदस्यों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

illicit liquor - India TV Hindi
यमुनानगर में संदिग्ध जहरीली शराब ने 6 लोगों की जान ले ली। (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले दो दिनों में संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिले के मंडेबरी और पंजेटा का माजरा गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद 6 लोगों को उल्टी हुई थी। उनमें से पांच की कुछ देर बाद मौत हो गई। तीन अन्य को निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों के परिवार के सदस्यों सुरेश कुमार, सोनू, सुरिंदर पाल, स्वर्ण सिंह और मेहर चंद ने कथित तौर पर बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

संदिग्ध जहरीली शराब बनी काल

वहीं, पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (SP) गंगा राम पूनिया ने बताया, ‘‘हमें बुधवार दोपहर एक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इसे संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला बताया गया।’’ जांच के दौरान पुलिस को जिले के दो गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों का मंगलवार को और दो और लोगों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा सही कारण

एसपी ने बताया कि पुलिस इन पांच मामलों के साथ-साथ अस्पताल द्वारा सूचित किए गए मामले को भी संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के कारण मौत का मामला मान रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।