1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में जमा गंदगी निकालने के लिए खाली पेट पी लें आंवला की चाय, मोटापा भी होने लगेगा कम

पेट में जमा गंदगी निकालने के लिए खाली पेट पी लें आंवला की चाय, मोटापा भी होने लगेगा कम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 24, 2024 07:45 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 07:45 am IST

Amla Tea For Stomach: पेट को साफ रखने के लिए और वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट आंवला की चाय पिएं। दूध वाली चाय से ये ज्यादा फायदेमंद है। आंवला वाली चाय पीने से पाचन तंत्र और इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। जानिए कैसे बनाते हैं आंवला की चाय?

आंवला की चाय- India TV Hindi
आंवला की चाय Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखना है तो बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी है। कई बार उल्टा-पुल्टा खाने से और लंबे समय तक पेट साफ नहीं होने से पेट में गंदगी जमा होने लगती है। इसलिए महीने में 1-2 बार आपको पेट की क्लीनिंग कर लेनी चाहिए। पेट को साफ करने और पेट के अंदर जमा गंदगी को निकालने के लिए आंवला की चाय पी सकते हैं। आंवला को सेहते के लिए सुपरफूड माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर आंवला आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। अगर आप रोज सुबह आंवला वाली चाय पीते हैं तो इससे आपकी बॉडी क्लीन होगी और पेट में जमा सारी गंदगी फ्लश आउट हो जाएगी। आंवला की चाय शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने का काम करती है। जानिए कैसे बनाएं आंवला की चाय?

आंवला की चाय बनाने का तरीका

आंवला की चाय तैयार करने के लिए आपको एक पैन लेना है। पैन में 2 कप पानी डाल दें और जब पानी में उबाल आ जाए तो थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें थोड़े तुलसी के पत्ते डाल दें। अब आपको चाय में 1 चम्मच सूखा आंवला का पाउडर मिलाना है। सारी चीजों को उबाल लें और जब ये 1 कप के करीब रह जाए तो छान लें। आप इसमें हल्का शहद मिलाकर या ऐसे ही पी लें।

आंवला चाय पीने के फायदे

  1. मेटाबॉलिज्म तेज होगा- वजन घटाने के लिए आपका मेटाबॉलिज्म तेज होना जरूरी है। जब आप लगातार आंवला की चाय पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म फास्ट काम करता है और शरीर हेल्दी रहती है। आंवला की चाय पीने से तेजी से वजन कम होने लगता है। इससे पेट पर जमा चर्बी भी कम होने लगती है। 

  2. पाचन को बनाए मजबूत- डाइट में किसी भी तरह से आंवला शामिल करने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है। अगर आप सुबह आंवला की चाय पीते हैं तो इससे कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। रोज आंवला की चाय पीने से पाचन दुरुस्त होता है। इससे वजन भी कम होता है।

  3. डायबिटीज कंट्रोल होगा- आंवला की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आंवला में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने में मदद करते हैं। रोज आंवला की चाय पीने से डायबिटीज को मरीज को फायदा मिलता है।

  4. रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शरीर में विटामिन सी की मात्रा ठीक होनी चाहिए और आंवला में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। आंवला चाय पीने से शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।