1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज में मेथी दाने का सेवन है अमृत समान, ब्लड शुगर होता है तुरंत नार्मल, जानें सेवन का सही तरीका?

डायबिटीज में मेथी दाने का सेवन है अमृत समान, ब्लड शुगर होता है तुरंत नार्मल, जानें सेवन का सही तरीका?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 17, 2024 09:04 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 09:04 am IST

बाबा रामदेव के अनुसार, मधुमेह के मरीजों को मेथी के बीज (fenugreek use in diabetes ) का सेवन करना चाहिए। इससे बल्ड शुगर कंट्रोल होता है। चलिए, जानते हैं मेथी दाना डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करना है?

Diabetes Me Methi Ke Fayde- India TV Hindi
Diabetes Me Methi Ke Fayde Image Source : SOCIAL

डायबिटीज (Diabetes​) देश दुनिया में एक माहमारी की तरह फ़ैल रही है। यह बीमारी अजा हर 10 में से 6 लोगों में है। बता दें, यह एक लाइफ स्टाइल डिजीज है जिसे जीवनशैली को सुधार कर ही कंट्रोल किया जा सकता है। खासकर, मधुमेह के मरीजों को अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना होता है। इसके अलावा इसे कंट्रोल करने के लिए आप दवाइयों के आलावा कुछ घरेलू नुस्खें भी आज़मा सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार, मधुमेह के मरीजों को मेथी के बीज (fenugreek use in diabetes ) का सेवन करना चाहिए। इससे बल्ड शुगर कंट्रोल होता है। चलिए, जानते हैं मेथी दाना डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कैसे करना है? 

डायबिटीज में मेथी है लाभकारी:

डायबिटीज से पीड़ित के लिए मेथी का सेवन फायदेमंद है। मेथी पेट में शुगर के अब्सॉर्प्शन को धीमा करती है। इसके बीजों में फाइबर और अन्य रसायन होते हैं जो पाचन और शरीर द्वारा कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अब्सॉर्प्शन को धीमा करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से इंसुलिन में सुधार होता है और ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है। मेथी के बीज लें और रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं।

कैसे करें सेवन?

रात के समय एक चम्मच मेथा दाना एक कप पानी में भिगोकर रख दें।सुबह के समय यह पानी पी जाएं और मेथी दाना भी चबाकर खा जाए।अगर आप मेथी दाना का सेवन नहीं कर पाते हैं तो उसकी जगह मेथी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन समस्याओं में भी है कारगर:

  • वजन करे कम: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में मेथी शामिल करें। मेथी का पानी पीने से वजन कम होता है।क्योंकि इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और कैलोरी का सेवन कम होता है।

  • हार्ट हेल्थ को बनाए रखे: कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की मेथी के बीजों की क्षमता से पुरुष और महिला दोनों को लाभ हो सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।