1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंबाला सेन्ट्रल जेल में बंद डेरा अनुयायी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अंबाला सेन्ट्रल जेल में बंद डेरा अनुयायी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 09:31 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 09:31 pm IST

पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी ने अंबाला सेन्ट्रल जेल के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

ambala jail- India TV Hindi
ambala jail

अंबाला (हरियाणा): पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी ने अंबाला सेन्ट्रल जेल के शौचालय में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सरस्वा के निवासी रविन्दर (28) के रूप में की गयी है।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद डेरा अनुयायी को 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई की विशेष अदालत ने बाद में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनायी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद रविन्दर को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल में रखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत