1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना को लेकर सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, दो गज दूरी बहुत जरूरी: पीएम मोदी

कोरोना को लेकर सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, दो गज दूरी बहुत जरूरी: पीएम मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2020 11:55 am IST,  Updated : Apr 26, 2020 11:57 am IST

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि अगले ‘मन की बात’ पर जब मिलें, तब इस महामारी से मुक्ती की खबरें दुनियाभर से आए, इसी प्रार्थना के साथ आप सभी का धन्यवाद

Carelessness can be harmful in coronavirus maintain social...- India TV Hindi
Carelessness can be harmful in coronavirus maintain social distancing say PM Modi during Mann ki Baat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आगाह किया है कि कोरोना वायरस को लेकर जिन जगहों से अच्छी खबरें आ रही हैं और नए केस नहीं आए हैं वहां पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बतरने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि बुजुर्ग कह गए हैं कि, हल्के में लेकर छोड़ दी गई आग, कर्ज और बीमारी मौका पाते ही दोबारा बढ़कर खतरनाक हो जातो हैं, इसलिए इनका पूरी तरह उपचार बहुत आवश्यक होता है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अती उत्साह में स्थानीय स्तर पर कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी ने देश की जनता से एक बार फिर से सामाजिक दूरी के नियम को पूरी तरह मानने के अपील की। पीएम मोदी ने कहा, “हमेशा ध्यान रखना, दो गज दूरी बनाए रखें, दो गज दूरी-बहुत है जरूरी।”

इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि अगले ‘मन की बात’ पर जब मिलें, तब इस महामारी से मुक्ती की खबरें दुनियाभर से आए, इसी प्रार्थना के साथ आप सभी का धन्यवाद।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक रविवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 824 लोगों की जान जा चुकी है, देशभर में अबतक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 26496 तक बहुंच गए हैं, हालाकि इन मामलों में 5804 लोग एसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यानि देश में कुल कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 19868 है। पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना वायरस मामलों में 1554 की बढ़ोतरी हुई है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत