नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को 1 करोड़ रुपए के कथित रिश्वत मामले में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारी असम, दिल्ली, उत्तराखंड, सिक्किम समेत 20 स्थानों पर छापे मारी कर रहे हैं। सीबीआई ने 1985 बैच के एक वरिष्ठ रेलवे इंजीनियरिंग सेवा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को दो अन्य लोगों के साथ 1 करोड़ रुपए के कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि धनराशि की भी रिकवरी की गई है। आरोपी ने कथित रूप से उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे में एक निजी कंपनी के लिए काम करने के लिए रिश्वत की मांग की थी, जिसका मुख्यालय असम के मालेगांव में है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- 1 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI ने रेलवे अधिकारी समेत 2 को किया गिरफ्तार, 20 स्थानों में तलाशी जारी
1 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI ने रेलवे अधिकारी समेत 2 को किया गिरफ्तार, 20 स्थानों में तलाशी जारी
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को 1 करोड़ रुपए के कथित रिश्वत मामले में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement