1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "अभिनंदन की मूंछेें घोषित हों राष्‍ट्रीय मूंछ" लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान

"अभिनंदन की मूंछेें घोषित हों राष्‍ट्रीय मूंछ" लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 03:04 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 04:19 pm IST

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सबसे दिलचस्प मौका तब आया जब सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी बोलने के लिए खड़े हुए।

Adhir Ranjan- India TV Hindi
Adhir Ranjan

नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। सबसे दिलचस्‍प मौका तब आया जब सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी बोलने के लिए खड़े हुए। लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा अभिनंदन के नाम का इस्‍तेमाल किए जाने पर टिप्‍पणी करते हुए चौधरी ने कहा कि अभिनंदन की मूंछो को केंद्र सरकार को राष्‍ट्रीय मूंछ घोषित कर देना चाहिए। 

एनडीए सांसदों द्वारा सोनिया और राहुल पर चल रहे मामलों पर जवाब देते हुए कहा कि अगर सोनिया और राहुल गांधी चोर हैं तो वे इस हाउस में कैसे बैठे हुए हैं। यदि उन्‍होंन कुछ भी गलत किया है तो यहां पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ही बैठे हुए हैं, आपने अभी तक उन्‍हें जेल क्‍यों नहीं भेजा है। 

राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एनडीए के नेताओं पर भी टिप्‍पणी की। उन्‍होंने कहा कि आम लोगों के बारे में सोचने की बजाय आप ये सोचकर मोदी जी की पूजा करते हो कि मोदी बाबा पार करेगा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत