1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में आतंकी हमले में घायल कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की मौत, 17 फरवरी को हुआ था हमला

श्रीनगर में आतंकी हमले में घायल कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की मौत, 17 फरवरी को हुआ था हमला

 Reported By: IANS
 Published : Feb 28, 2021 10:25 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 10:25 am IST

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में लोकप्रिय कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे आकाश मेहरा की मौत हो गई है। आकाश मेहरा पर 11 दिन पहले हमला हुआ था।

श्रीनगर में आतंकी...- India TV Hindi
श्रीनगर में आतंकी हमले में घायल कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की मौत, 17 फरवरी को हुआ था हमला Image Source : IANS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में लोकप्रिय कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे आकाश मेहरा की मौत हो गई है। आकाश मेहरा पर 11 दिन पहले हमला हुआ था। रविवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसएमएचएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि आकाश मेहरा को पेट के निचले हिस्से और बांह में गोली लगी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, "उन्हें एक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन हमारे काफी प्रयासों के बावजूद आज तड़के 3.30 बजे उनका निधन हो गया।"

कृष्णा ढाबा के मालिक राजेश मेहरा के 25 वर्षीय बेटे आकाश मेहरा पर हमलावरों ने 17 फरवरी को गोली चलाई थी। उस वक्त वो अपने ढाबे पर ही थे। ये हमला ऐसे वक्त में हुआ था जब पूरा सुरक्षा तंत्र विदेश से आए राजनयिकों की सुरक्षा में व्यस्त था।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने 19 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमला मोटरसाइकिल सवार तीन आतंकवादियों द्वारा किया गया था। आईजी ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और हमले को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

स्थानीय लोगों ने ढाबे के मालिक के बेटे पर हमले की निंदा की है। पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग यहां स्वादिष्ट और उचित मूल्य के शाकाहारी भोजन के लिए इस ढाबे पर आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत