1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: विधायक सुखपाल खैरा की संपत्तियों की ईडी ने ली तलाशी

पंजाब: विधायक सुखपाल खैरा की संपत्तियों की ईडी ने ली तलाशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2021 10:24 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:57 am IST

ईडी अधिकारियों की टीम चंडीगढ़ में खैरा के सेक्टर 5 स्थित आवास पर भी तलाशी कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी संपत्ति के कागजात के साथ-साथ खैरा के बैंकिंग लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

ED conducts raids on properties linked to Punjab Ekta Party chief Sukhpal Singh Khaira पंजाब: विधायक- India TV Hindi
पंजाब: विधायक सुखपाल खैरा की संपत्तियों की ईडी ने ली तलाशी Image Source : IANS

चंडीगढ़. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पंजाब एकता पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से जुड़े कई स्थानों पर तलाशी ली। जांच से जुड़े ईडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि खैरा से जुड़े कई परिसरों में सुबह से ही तलाशी चल रही है। ईडी अधिकारियों की टीम चंडीगढ़ में खैरा के सेक्टर 5 स्थित आवास पर भी तलाशी कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी संपत्ति के कागजात के साथ-साथ खैरा के बैंकिंग लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किए जाने के बाद तलाशी चल रही है।

ED अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, हरियाणा के साथ पंजाब और दिल्ली में कुछ स्थानों पर तलाशी ली गयी। खैरा पंजाब एकता पार्टी के विधायक हैं। वह आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की गयी और इसका मकसद जांच को आगे बढ़ाने के लिए और साक्ष्य जमा करना है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की कथित तस्करी और फर्जी पासपोर्ट मामले के संबंध में पीएमएलए की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ आरोपी जेल में हैं। 

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu Election: कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ आईं 25 सीटें, पिछली बार 41 पर लड़ा था चुनाव
 किसानों के कृषि ऋण होंगे माफ, पंजाब सरकार ने बजट में किया ऐलान
वेंकैया नायडू ने दिल्ली में रहने के बावजूद सांसदों के सदन में नहीं आने पर जतायी हैरत
बेटे ने रचा ऐसा ड्रामा, जमीन बेचने को मजबूर हो गया बूढ़ा बाप, अच्छा रहा पुलिस ने टाइम रहते किया खुलासा
Delhi Metro के कई स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।