1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: नगरोटा में आतंकी हमला, 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद, 6 आतंकी ढेर

J&K: नगरोटा में आतंकी हमला, 2 अफसरों समेत 7 सैनिक शहीद, 6 आतंकी ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 07:34 am IST

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकी हमले में सेना के मेजर समेत 7 सैनिक शहीद हो गए वहीं सेना ने हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं सांबा में बीएसएफ ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

Nagrota
Image Source : PTINagrota

नगरोटा में कैसे हुआ हमला

  • तड़के भारी हथियारों से लैस और पुलिस की वर्दी पहने आतंकवादियों ने कोर के मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेना की ईकाई को निशाना बनाया। 
  • आतंकवादी ग्रेनेड फेंकते हुए और संतरियों पर गोलीबारी करते हुए ऑफिसर्स मेस परिसर में घुस गए। 
  • शुरूआती जवाबी कार्रवाई में सेना के एक अधिकारी और तीन सैनिक शहीद हुए। 
  • आतंकवादी दो भवनों में घुस गए जहां अधिकारी, उनके परिवार और अन्य लोग थे। इसके कारण बंधक स्थिति उत्पन्न हो गयी। 
  • सेना की कार्रवाई में सभी को सफलता पूर्वक मुक्त करा लिया गया। उनमें 12 सैनिक, दो महिलाएं और दो बच्चे थे। 
  • मुक्त कराने के प्रयास में एक अधिकारी और दो अन्य जवानों ने अपने जीवन का बलिदान किया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। तीन आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत