1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके की तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके की तैयारियों की समीक्षा की

 Published : Oct 15, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 07:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस के टीके की तैयारियों की समीक्षा की और सीरो सर्वेक्षण के साथ-साथ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।

PM Modi calls for scaling up of COVID-19 testing, sero surveys- India TV Hindi
PM Modi calls for scaling up of COVID-19 testing, sero surveys Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस के टीके की तैयारियों की समीक्षा की और सीरो सर्वेक्षण के साथ-साथ जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, नीति आयोग सदस्य (स्वास्थ्य), प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, सहित कई वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद थे।

बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 महामारी के खिलाफ शोध और टीके को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की गई। इस दौरान जांच से जुड़ी तकनीकों, संपर्क का पता लगाना, दवाइयां और उपचारात्मक उपायों की तैयारियों की भी समीक्षा की।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री ने सीरो सर्वे और जांच की गति और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से, तेज गति से और कम कीमत पर सभी के लिए जांच की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जानी चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए टीका विकसित करने के प्रयासों में लगे उत्पादकों की सराहना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत