1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावरकर को लेकर कांग्रेस और शिवसेना आमने-सामने, संजय राउत ने कहा कुछ लोगों के दिमाग में भरी है गंदगी

सावरकर को लेकर कांग्रेस और शिवसेना आमने-सामने, संजय राउत ने कहा कुछ लोगों के दिमाग में भरी है गंदगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2020 01:54 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 01:54 pm IST

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए साथ—साथ आए शिवसेना और कांग्रेस एक महीने के भीतर ही आमने सामने खड़े दिखाई दे ​रहे हैं। 

Shiv Sena- India TV Hindi
Shiv Sena Image Source : PTI

महाराष्ट्र में सत्ता के लिए साथ—साथ आए शिवसेना और कांग्रेस एक महीने के भीतर ही आमने सामने खड़े दिखाई दे ​रहे हैं। कांग्रेस की इकाई सेवादल की एक मैगजीन में विनायक दामोदर सावरकर और नाथूराम गोडसे को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद सामने आ गया है। शिवसेना के सांसद और ठाकरे सरकार के मुख्य व्यूह रचनाकार संजय राउत ने अब सावरकर को महान शख्सियत करार दिया है। 

राउत ने इस विवाद के सामने आने के बाद कहा है कि वीर सावरकर एक महान इंसान थे और वे हमेशा ही महान रहेंगे। एक खास वर्ग उनके खिलाफ बोल रहा है। वे चाहें जो भी हों, लेकिन यह दिखाता है कि उनके दिमाग में कितनी गंदी भरी है। 

कांग्रेस और उसके संगठन हमेशा ही सावरकर को लेकर विशेष रूप से हमलावर रही है। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के दूसरे नेता सावरकर को देशद्रोही ठहरा चुके हैं। लेकिन दूसरी ओर शिवसेना सावरकर की विचारधारा और व्यक्तित्व की समर्थक रही है। लेकिन पिछले महीने ही महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ एनसीपी का गठबंधन सामने आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत