1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले, नौ लोगों की मौत

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले, नौ लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 01:08 pm IST

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,963 हो गई।

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले, नौ लोगों की मौत- India TV Hindi
तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले, नौ लोगों की मौत Image Source : AP

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,873 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,963 हो गई। वहीं नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 827 हो गई। 

सोमवार को 30 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए एक सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 360 मामले सामने आए हैं। इसके बाद करीमनगर में 180, रंगारेड्डी में 129, खम्मम जिले में 103 मामले सामने आए हैं। 

बुलेटिन के अनुसार रविवार 30 अगस्त को 37,791 नमूनों की जांच हुई। वहीं अब तक कुल 13,65,582 नमूनों की जांच हुई। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 36,782 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में मृत्यु दर 0.66 फीसदी है जो राष्ट्रीय स्तर, 1.78 फीसदी से कम है। 

कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 92,837 लोग मुक्त हो चुके हैं। वहीं 31,299 मरीजों का इलाज चल रहा है। तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 73.3 फीसदी है जबकि देश में 76.55 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत