1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति यात्रा: चौथा कार्गो विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति यात्रा: चौथा कार्गो विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 09:15 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को शहर की यात्रा से पहले शनिवार को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी वायसेना का एक और कार्गो विमान उतरा।

US Prez''s visit: Forth cargo plane lands at Ahmedabad airport- India TV Hindi
US Prez''s visit: Forth cargo plane lands at Ahmedabad airport Image Source : AP (FILE)

अहमदाबाद: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को शहर की यात्रा से पहले शनिवार को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी वायसेना का एक और कार्गो विमान उतरा। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिन में अमेरिकी वायुसेना के चार सी-17 ग्लोबमास्टर कार्गो विमान सुरक्षा एवं संचार उपकरणों को लेकर यहां उतर चुके हैं। ट्रंप 24 फरवरी की दोपहर अहमदाबाद पहुचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आयेगा। राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जैरेड कशनर और अमेरिकी के कई शीर्ष अधिकारी भी आयेंगे। 

सूत्रों के अनुसार अमेरिका का ‘मरीन वन’ हेलिकॉप्टर भी उस कार्गो का हिस्सा है जो कुछ दिन पहले उतरा था। उन्होंने बताया कि गत सोमवार को पहला सी17 ग्लोबमास्टर उतरने के बाद पिछले कुछ दिन में इस तरह के दो और कार्गो विमान उतरे थे। ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को अहमदाबाद में रोडशो करने और शहर के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में उपस्थित लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करने का कार्यक्रम है। 

‘नमस्ते ट्रंप’ नामक इस कार्यक्रम में एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम और रोड शो के लिए सुरक्षा प्रबंधों के तहत दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने यहां एक परामर्श जारी किया। परामर्श में विमान से यात्रा करने वाले लोगों को उस दिन उड़ान की रवानगी के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले आने को कहा गया है। हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ने कहा, ‘‘24 फरवरी को उड़ानों का कार्यक्रम यथावत रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत