1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vinayak Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन की हर बाधा

Vinayak Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, विघ्नहर्ता दूर करेंगे जीवन की हर बाधा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 21, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 05:07 pm IST

Vinayak Ganesh Chaturthi 2026: विनायक गणेश चतुर्थी के दिन इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए यहां जानते हैं कि इस दिन किन-किन उपायों को करना चाहिए।

गणेश चतुर्थी- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी Image Source : FILE IMAGE

Vinayak Chaturthi 2026: हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी कहते हैं। वहीं शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक गणेश चतुर्थी कहा जाता है। 22 जनवरी को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन को गणेश जयंती, माघी गणेश चतुर्थी, वरद चतुर्थी, तिल चतुर्थी, कुंद चतुर्थी, गौरीगणेश चतुर्थी,  तिलकुंद चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन व्रत कर विधिपूर्वक गणपति जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। विनायक चतुर्थी का व्रत करने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन इन विशेष उपायों को करने से व्यक्ति को जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।

- अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और उनके सामने पान के पत्ते पर सुपारी का जोड़ा रखकर चढ़ाइये।

- अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन एक मिट्टी का घड़ा लेकर आएं और उसमें पानी भरिये। फिर उस घड़े के मुख पर कच्चा नारियल रखकर उसे कलावे की मदद से बांध दें। अब उस घड़े को किसी मंदिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।

- अगर आप अपनी सफलताओं का लंबे समय तक फायदा उठाना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन 11 सफेद कौड़ियाँ लेकर, उन्हें हल्दी से रखकर गणेश पूजा के समय मंदिर में रख दें। पूजा समपूर्ण होने के बाद उन कौड़ियों को एक साफ-सुथरे पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर के मंदिर में ही रखा रहने दें।

- अगर आप चाहते हैं कि आपके काम बिना किसी समस्या के बनते चले जाएं और आपके जीवन में कभी संकट न आएं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन स्नान आदि के बाद श्री गणेश को दूर्वा की सात गांठें अर्पित करें। साथ ही भगवान को मोदक या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

- अगर आप अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन गणेश पूजा के समय भगवान को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं और गुड़ का भोग लगाएं। विनायक गणेश चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

- अगर आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन शाम के समय भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं और गणपति जी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ऊँ गं गणपतये नम:।  इस मंत्र का 108 बार जप करने के बाद गणेश जी की कपूर से आरती करें।

- अगर आप किसी एक निर्णय पर नहीं टिक पाते हैं, बार-बार निर्णय बदलते रहते हैं या आपका मन बहुत चंचल हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के आगे घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को इलायची अर्पित करें।

- अगर आपको सेहत संबंधी परेशानी है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए विनायक गणेश चतुर्थी के दिन आपको किसी ब्राहमण को एक कटोरी चावल का दान करना चाहिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

- अगर आप अपनी स्मरण शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन साबुत हल्दी को घिसकर एक कटोरी में उसका पेस्ट बना लें और उससे भगवान को तिलक लगाएं। फिर भगवान को तिलक करने के बाद उसी कटोरी में से हल्दी लेकर अपने माथे पर भी तिलक लगाएं।

- अगर आपको नौकरी में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही गणेश जी के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - श्री गणेशाय नम:।  विनायक गणेश चतुर्थी ऐसा करने से आपको नौकरी में आ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

- अगर आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन एक सूत का लंबा-सा धागा लेकर, उस पर 'ऊं गं गणपत्ये नमः' मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र जप के बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर उस धागे में सात गाठें बांधकर अपने पास रख लें।

- अगर आप जीवन में खूब शौहरत पाना चाहते हैं, तो विनायक गणेश चतुर्थी के दिन गणेश मंदिर में एकाक्षी नारियल चढ़ाएं और भगवान के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें। विनायक गणेश चतुर्थी के दिन ऐसा करने से आप जीवन में खूब शोहरत पाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Vinayak Chaturthi January 2026 Date: 22 जनवरी को रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और वर्जित चंद्रोदय का समय

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बसंत पंचमी के दिन बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म