1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरलाइनों से चीनी के विकल्प के रूप में शहद के पाउच देने को कहेंगे: नितिन गडकरी

एयरलाइनों से चीनी के विकल्प के रूप में शहद के पाउच देने को कहेंगे: नितिन गडकरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 04:34 pm IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह एयरलाइन कंपनियों से अनुरोध करेंगे कि विमान में यात्रियों को चाय/कॉफी देते वक्त उसके साथ मीठे के रूप में शहद के पाउच उपलब्ध करवाएं।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

पुणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह एयरलाइन कंपनियों से अनुरोध करेंगे कि विमान में यात्रियों को चाय/कॉफी देते वक्त उसके साथ मीठे के रूप में शहद के पाउच उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (CBRTI) में सोमवार को कहा, ‘‘आमतौर पर एक चम्मच शहद तीन चम्मच चीनी के बराबर होता है। विमान में यात्रियों को शोधित चीनी के पाउच दिए जाते हैं, हम चाह रहे हैं कि विमानों और होटलों में शहद के पाउच या क्यूब उपलब्ध करवाए जा सकें।’’ उन्होंने कहा कि चीनी और शहद दोनों उपलब्ध करवाएंगे।

गडकरी ने कहा कि वह एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट और गोएयर तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष से इस बारे में बात करेंगे और उनसे विमान में दोनों विकल्प उपलब्ध करवाने को कहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत