1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी सलाह-अयोध्या ना जाएं

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी सलाह-अयोध्या ना जाएं

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 24, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 06:20 pm IST

पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है कि अभी अयोध्या राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने ना जाएं। बता दें कि अभी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ayodhya ram mandir- India TV Hindi
अयोध्या राम मंदिर ना जाने की सलाह Image Source : FILE PHOTO

प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को सलाह दी है और कहा है कि वे अभी अयोध्या रामलला के दर्शन करने ना जाएं। सकारी सूत्र के मुताबिक आज हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर का दौरा करने से परहेज करने की सलाह दी है। बता दें कि रामलला के दर्शन करने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है जिसे संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही है। हालांकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन को एहतियात बरतने को कहा है। 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब है। देश के कोने-कोने से काफी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। 

मार्च में रामलला के दर्शन करने जाएंगे मंत्री

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसे लेकर आज हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा था। कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर मंत्रियों से पूछा कि जनता में क्या संदेश गया है तो सभी मंत्रियों ने लोगों को लेकर अपना फीडबैक पीएम को दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को से कहा कि भीड़ के कारण फरवरी में अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने से परहेज करें, ताकि प्रोटोकॉल के चलते आम श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या ना हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी मंत्री मार्च के महीने में राममंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला

आज हुई कैबिनेट की बैठक में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर भी कैबिनेट ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कल देश ने एक बड़ा निर्णय लिया और ये निर्णय है जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का। आज की युवा पीढ़ी के लिए कर्पूरी ठाकुर के बारे में जानना, उनके जीवन से सीखना बहुत जरूरी है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का अवसर मिला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत