1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: भारतीय क्षेत्र में घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग करके दिया मुंहतोड़ जवाब, सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब: भारतीय क्षेत्र में घुस आया पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने फायरिंग करके दिया मुंहतोड़ जवाब, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 18, 2022 10:19 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:21 am IST

पंजाब के गुरदासपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। इस ड्रोन पर भारतीय जवानों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद ये ड्रोन पाकिस्तान की तरफ वापस लौट गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Punjab- India TV Hindi
भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन Image Source : ANI

गुरदासपुर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले का है। यहां के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ की चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। हालांकि भारतीय जवानों ने फायरिंग करके इस ड्रोन को वापस पाकिस्तान की तरफ खदेड़ दिया। अब आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

अमृतसर में भी जवानों ने पाक के नापाक मंसूबों पर फेरा था पानी

हालही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरा था। अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जवानों ने ड्रोन से गिराई गई 4.490 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। बीएसएफ ने इस मामले की जानकारी दी थी। 

बीएसएफ ने बताया था कि गुरुवार तड़के बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में सीमावर्ती गांव दाओके के आसपास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को खेत में एक पीले रंग का पैकेट मिला। पैकेट को खोलने पर उसमें से 4.490 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बताया जा रहा है कि ये हेरोइन ड्रोन के जरिए सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में गिराई गई थी।

हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही थी। वहीं बीएसएफ द्वारा आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। ये भी पता करने की कोशिश की जा रही थी कि इस हेरोइन का रिसीवर कौन था।

गौरतलब है कि इन दिनों घने कोहरे की वजह से सीमा पर तस्करों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अक्सर इस दौरान पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजे जाने के मामले सामने आते हैं। मगर हाई टेक्नालॉजी और लगातार गश्त के चलते बीएसएफ काफी हद तक उनके मंसूबों पर पानी फेरती आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत