नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को शुभकमानाएं दीं और कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं से मिलना एवं उनके साथ मंच साझा करना सुखद रहा।
Related Stories
कुमारस्वामी और जी परमेश्वर के शपथ ग्रहण करने के बाद राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘एचडी कुमारस्वामी और जी परमेवर को आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी शुरू करने की शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश भर के विपक्षी दलों के नेताओं से मिलना और उनके साथ मंच साझा करना सुखद रहा।’’
कुमारस्वामी को जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के तौर आज शपथ दिलाई गई। उनके साथ परमेश्वर ने भी शपथ ली जो कांग्रेस कोटे से इस गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता पहुंचे। इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राजग से मुकाबला करने के लिये व्यापक मोर्चा बनने के संकेत के तौर देखा जा रहा है।