1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Kashmir: PDP ने नजीर अहमद यातू को पार्टी से निकाला, जानिए वजह

Kashmir: PDP ने नजीर अहमद यातू को पार्टी से निकाला, जानिए वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2020 12:04 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 12:04 am IST

पार्टी की युवा इकाई के महासचिव यातू को पीडीपी ने पिछले सप्ताह एक नोटिस जारी किया था। टीवी कार्यक्रम के दौरान उनके बयानों पर पार्टी के आपत्ति जतायी थी।

kashmir news pdp expels leader Nazir Ahmad Yatoo । Kashmir: PDP ने नजीर अहमद यातू को पार्टी से निकाल- India TV Hindi
Kashmir: PDP ने नजीर अहमद यातू को पार्टी से निकाला, जानिए वजह Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कहा कि उसने ''पार्टी-विरोधी'' गतिविधियों में संलिप्त रहने और बार-बार ''अनुशासनहीनता'' के चलते युवा नेता नजीर अहमद यातू को निष्कासित कर दिया है।

पीडीपी ने एक ट्वीट में कहा, ''उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और बार-बार अनुशासनहीनता के मद्देनजर पार्टी की अनुशासन समिति ने शनिवार को नजीर अहमद यातू को पार्टी की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया।''

पार्टी की युवा इकाई के महासचिव यातू को पीडीपी ने पिछले सप्ताह एक नोटिस जारी किया था। टीवी कार्यक्रम के दौरान उनके बयानों पर पार्टी के आपत्ति जतायी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत