संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। आज के इस सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही 10 मिनट में ही स्थगित कर दी गई। इसके अलावा लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई, जिसके बाद इसे पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। दोनों सदनों की अगली कार्यवाही अब दो दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
लोकसभा की कार्यवाही को आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा की अगली कार्यवाही दो दिसंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू की गई। सुबह हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।
राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं अब राज्यसभा की अगली कार्यवाही सोमवार 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी के बीच सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "इसकी सराहना नहीं की जा सकती। हम एक बहुत खराब मिसाल कायम कर रहे हैं। हमारे कार्य जन-केंद्रित नहीं हैं। हम अप्रासंगिक होते जा रहे हैं।"
टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, "सदन को चलाना सरकार, सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है। हम जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और मणिपुर का मुद्दा, जहां पिछले 20 महीनों से गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और प्रधानमंत्री ने दौरा नहीं किया है। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? हम लोगों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। सरकार सुनने को तैयार क्यों नहीं है?''
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "चर्चा का सबसे बड़ा विषय अडानी हैं, उन पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण कई देशों ने अपने अनुबंध समाप्त कर दिए हैं। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। हम सिर्फ संसद में इस पर चर्चा चाहते हैं।"
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष ने अडाणी और संभल हिंसा मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है।
संभल में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार मुद्दा उठा रहा है। विपक्ष संभल हिंसा मामले पर सरकार से जवाब मांग रही है।
संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। आज सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बयान दे सकती है।
संसद के शीतकालीन सत्र पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "सरकार अडानी, संभल और मणिपुर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है। जब सरकार नहीं चाहती कि संसद चले तो कैसे चलेगी?"
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद परिसर में कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग और सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब के अन्य सांसदों का स्वागत किया।
आम आदमी पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
संसद के शीतकालीन सत्र के लिए AAP सांसद राघव चड्ढा ने "बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और इस्कॉन पुजारी चिनमोन कृष्ण दास की गिरफ्तारी" पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।
संपादक की पसंद