1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर हिंसा: राजकीय सम्मान के साथ दी गयी शहीद इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई

बुलंदशहर हिंसा: राजकीय सम्मान के साथ दी गयी शहीद इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2018 10:19 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 10:19 pm IST

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना कस्बे में हुए बवाल में सोमवार को शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर को मंगलवार को जैथरा थानाक्षेत्र के उनके पैतृक गांव तरिगवां में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

Bulandshahar Violence- India TV Hindi
Bulandshahar Violence Image Source : PTI

एटा (उप्र): उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना कस्बे में हुए बवाल में सोमवार को शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर को मंगलवार को जैथरा थानाक्षेत्र के उनके पैतृक गांव तरिगवां में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। इस अवसर पर एडीजी अजय आनन्द, डीआईजी अलीगढ़ प्रत्येन्दर सिंह, जिलाधिकारी आईपी पांडे, एसएसपी आशीष तिवारी, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, अलीगंज विधायक सत्यपाल राठौर सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 

इससे पहले पुलिसकर्मी शहीद का शव लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद शहीद का शव तरिगवां ले जाया गया। इधर, जैथरा में शहीद की बहन मनीषा राठौर व चाचा रामरक्षपाल ने सुबोध की मौत को षड्यन्त्र से की गयी हत्या करार देते हुए बिना मुख्यमंत्री के आए मुखग्नि न दिये जाने की घोषणा की थी। माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन शहीद का शव गांव पहुंचते ही स्थिति सामान्य हो गयी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत