1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में रात आठ से दस बजे तक ही आतिशबाजी, केवल इको—फ्रेंडली पटाखे चलाने की इजाजत

यूपी में रात आठ से दस बजे तक ही आतिशबाजी, केवल इको—फ्रेंडली पटाखे चलाने की इजाजत

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 05:30 pm IST

 उत्तर प्रदेश में दीवाली की रात आठ बजे से दस बजे तक कम प्रदूषण फैलाने वाले इको—फ्रेंडली पटाखे चलाने की अनुमति होगी ।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दीवाली की रात आठ बजे से दस बजे तक कम प्रदूषण फैलाने वाले इको—फ्रेंडली पटाखे चलाने की अनुमति होगी । आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है । 

सूत्रों ने बताया कि लोगों से लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने को कहा गया है ना कि ई—कामर्स वेबसाइट से। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पटाखों के खतरों के प्रति जनता को जागरूक करें। अगर दिशानिर्देशों का पालन नहीं होता है तो संबद्ध थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । रोशनी का त्यौहार दीवाली रविवार को मनायी जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत