1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: 2015 भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई ने यूपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ किया केस दर्ज

उत्तर प्रदेश: 2015 भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई ने यूपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ किया केस दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2018 08:23 pm IST,  Updated : May 05, 2018 08:24 pm IST

इस विषय के सिलसिले में सीबीआई और भी प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।

जिस साल ये भर्तियां...- India TV Hindi
जिस साल ये भर्तियां हुई थी उस समय उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी। Image Source : PTI

नई दिल्ली: सीबीआई ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) द्वारा 2015 में ली गई उच्च अधीनस्थ परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस विषय के सिलसिले में सीबीआई और भी प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी को परीक्षा की जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार से एक सिफारिश मिली थी, जिसमें नियमों का उल्लंघन , पक्षपात और कुछ जातियों को तरजीह देने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे।अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इलाहाबाद स्थित यूपीपीएससी द्वारा 2012 से 2017 के बीच कराई गई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की छानबीन करने के लिए एक प्राथमिक जांच दर्ज की थी।

प्रथम दृष्टया एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर जांच एजेंसी ने आज यूपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन पर आपराधिक साजिश रचने , धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।सीबीआई ने 2015 में उच्च अधीनस्थ स्टाफ के लिए हुई परीक्षा के सिलसिले में यह प्राथमिकी दर्ज की

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत