1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. क्या छुपा रही है हाथरस पुलिस? मीडिया को भी परिवार से मिलने नहीं दे रहे

क्या छुपा रही है हाथरस पुलिस? मीडिया को भी परिवार से मिलने नहीं दे रहे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 06:05 pm IST

हैरानी की बात ये है कि पुलिस पीड़ित परिवार तक मीडिया को भी नहीं पहुंचे दे रही है। गुरुवार को इंडिया टीवी की टीम जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव में प्रवेश कर रही थी, तब यूपी पुलिस द्वारा इंडिया टीवी रिपोर्टर को रोका गया।

Hathras Police stopping media to meet victim family । क्या छुपा रही है हाथरस पुलिस? मीडिया को भी परि- India TV Hindi
क्या छुपा रही है हाथरस पुलिस? मीडिया को भी परिवार से मिलने नहीं दे रहे Image Source : INDIA TV

हाथरस. यूपी की हाथरस में हुई घिनौनी घटना के बाद जमकर राजनीति हो रही है। योगी सरकार ने पीड़िता के गांव को छावनी में बदल दिया है। गांव के हर कोने और हर रास्ते पर पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति पीड़िता के परिवार तक न पहुंच सके। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को आज यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक दिया गया।

हैरानी की बात ये है कि पुलिस पीड़ित परिवार तक मीडिया को भी नहीं पहुंचे दे रही है। गुरुवार को इंडिया टीवी की टीम जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव में प्रवेश कर रही थी, तब यूपी पुलिस द्वारा इंडिया टीवी रिपोर्टर को रोका गया। रिपोर्टर द्वारा बार-बार रोकने की वजह पूछने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और पुलिस बढ़ा दी गई ताकि इंडिया टीवी की टीम किसी भी हालत में गांव में प्रवेश न कर सके और पीड़ित परिवार से बातचीत न कर सके।

डीएम ने पीड़ित परिवार को धमकाया

हाथरस के डीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीड़िता के पिता को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में डीएम कह रहा है, "आप अपनी विश्वनियता खत्म मत करिए। मीडिया वालों का मैं आपको बता दूं, आज अभी आधे चले गए, कल सुबह तक आधे और चले जाएंगे। दो-चार रुकेंगे कल शाम तक। बस हम ही आपके साथ रह जाएंगे। अब आपकी इच्छा है आपको बार-बार बयान बदलना है, नहीं बदलना है।"

देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत