1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के इस गांव में फुटबॉल से चलता है 3 हजार से ज्यादा परिवारों का खर्चा, 40 सालों से हो रहा ये काम

यूपी के इस गांव में फुटबॉल से चलता है 3 हजार से ज्यादा परिवारों का खर्चा, 40 सालों से हो रहा ये काम

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 13, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 05:26 pm IST

यूपी के मेरठ जिले में सिसोला बुजुर्ग गांव के 3,000 से अधिक परिवार फुटबॉल बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। ये लोग बीते 40 सालों से ये काम कर रहे हैं और उन्हें आजीविका के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है।

Meerut manufacture footballs- India TV Hindi
मेरठ के गांव में बनती हैं शानदार फुटबॉल्स Image Source : ANI

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में एक गांव ऐसा भी है, जहां के लोग काम ढूंढने के लिए बाहर नहीं जाते बल्कि अपने गांव में ही रहकर अपनी आजीविका चलाते हैं। इस गांव के लोग फुटबॉल बनाने में माहिर हैं और उनकी यही कला उनकी रोजी-रोटी भी चलाती है। 

फुटबॉल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक हरि प्रकाश बताते हैं कि मेरठ के सिसोला बुजुर्ग गांव के 3,000 से अधिक परिवार आजीविका के लिए फुटबॉल बनाते हैं। हम 40 साल से अधिक समय से फुटबॉल बना रहे हैं, पहले 4-5 लोगों ने काम शुरू किया था लेकिन अब पूरे गांव के लोग फुटबॉल बनाते हैं। 

फुटबॉल बनाने वाली एक वर्कर ने बताया, 'मैं अपनी शादी के 20 साल से अधिक समय से ये फुटबॉल बना रही हूं, इस गांव में कोई भी काम के लिए बाहर नहीं जाता है, हर कोई घर पर काम करता है।'

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत