1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. क्या वाकई 'चार्ली चार्ली' है भूतों का खेल '

क्या वाकई 'चार्ली चार्ली' है भूतों का खेल '

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2015 11:34 am IST,  Updated : May 28, 2015 01:47 pm IST

नई दिल्ली: आज के आधुनिक दौर में भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अभी भी गुज़रे ज़माने के पुराने खेलों को खेलना पसंद करते हैं। भारत हो या विदेश बहुत से ऐसे खेल हैं

कहां से आया यह खेल:

वैसे तो इस खेल के मूल देश की जानकारी मिलना मुश्किल है, लेकिन स्पैनिश भाषा बोलने वाले स्थानों पर यह खेल काफी पुराना है। यहां बहुत सारे बच्चे इसे खेलते हैं। स्पेन के बच्चों की कई पीढियां यह खेल खेलते आ रहे हैं।

परंपरागत तौर पर क्रॉस पेंसिलों के साथ खेले जाने वाले इस खेल को 'Juego de la Lapicera' कहा जाता है। 'चार्ली चार्ली' इससे एक अलग खेल है, जो रंगीन पेंसिलों के साथ खेला जाता है। बाद में इन दोनों को आपस में मिला दिया गया।

कौन है चार्ली ?

स्पेन के कुछ लोगों के मुताबिक चार्ली एक घातक कार दुर्घटना का शिकार हुआ बच्चा है, जिसने बाद में खुदकुशी कर ली थी। कुछ लोगों चार्ली को एक देवता भी मानते हैं, जो अब शैतान से मिल गया है। हालांकि, बीबीसी की मारिया एलेना कहती हैं कि मेक्सिको में किसी भी शैतान को 'चार्ली' नहीं कहा जाता है।

तो टेबल पर रखी पेंसिल कैसे हिली ?

'The Independent' इस स्थिति को भूत-प्रेत की घटना ना मानते हुए "गुरुत्वाकर्षण" और पेंसिल के गलत तरीके से रखा जाना बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश