1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शरीर में जमा यूरिक एसिड निकल जाएगा बाहर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस

शरीर में जमा यूरिक एसिड निकल जाएगा बाहर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 16, 2025 07:20 am IST,  Updated : May 16, 2025 07:20 am IST

क्या आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको चुकंदर के जूस को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

हाई यूरिक एसिड के लिए जूस- India TV Hindi
हाई यूरिक एसिड के लिए जूस Image Source : SOCIAL

हाई यूरिक एसिड सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकता है। यही वजह है कि जल्द से जल्द यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाना बेहद जरूरी है। इस प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप चुकंदर के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं बीटरूट जूस?

चुकंदर का जूस बनाने के लिए आपको एक मीडियम साइज्ड चुकंदर, एक खीरा, अदरक का एक छोटा टुकड़ा, आधा नींबू, फ्रेश धनिया की पत्ती, काला नमक और एक कप पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले चुकंदर, खीरा, अदरक और धनिया को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। इसके बाद चुकंदर और खीरे के छोटे-छोटे पीस कर लीजिए। अदरक को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। अब आपको चुकंदर, खीरा, अदरक, धनिया और पानी को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है।

टेस्ट बढ़ाने के लिए क्या करें?

जूस को एक गिलास में छान लीजिए। चुकंदर के जूस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और काला नमक एड कर सकते हैं। इस तरह से चुकंदर का जूस बनाकर पिएं और यूरिक एसिड पर काबू पाएं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस का सेवन किया जा सकता है। हाइड्रेटेड रहने के लिए भी चुकंदर का जूस पिया जा सकता है।

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

चुकंदर का जूस पीने से न केवल यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाया जा सकता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। बीटरूट जूस आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। चुकंदर का जूस पीने से न केवल खून साफ होता है बल्कि किडनी भी डिटॉक्स होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल