lychee benefits: लीची (litchi) का मौसम लगभग आ गया है। बाजार में आपको ये रसीला फल कहीं भी मिल जाएगा। पर क्या आप इस मौसमी फल को खाने के फायदे बारे में जानते हैं? दरअसल, लीची में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और ये विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। इसके अलावा इस फल में जिंक भी है जो कि आपको कई मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद करता है और आपके ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखता है। आइए, जानते हैं इस फल को खाने के खास फायदे।
पेट के लिए लीची का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। इससे पहले तो गट बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और फिर मेटाबोलिक रेट तेज होता है। जब आप इसे खाते हैं तो आपका पाचनक्रिया तेज होता है और आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
आपकी स्किन तब ग्लो करती है जब आपका हाजमा सही रहता है। इसके अलावा ये हाइड्रेशन बूस्ट करता है और कोलेजन को बढ़ावा देता है। इससे आपको फाइन लाइन्स और झुर्रियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है और आप कम उम्र में एजिंग के शिकार नहीं होंगे।
लू से बचाव में इस फल का सेवन मददगार हो सकता है। लीची में पानी और नेचुरल फ्रुक्टोज की अच्छी मात्रा होती है और ये शरीर को एनर्जी देने के साथ हाइड्रेशन बहाल करते हैं। इससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं और लू के शिकार नहीं होंगे।

लीची खाएं और अपने मूड को बेहतर बनाएं। जी हां, इस फल में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि मूड बूस्टर की तरह काम करते हैं और आपको अवसाद की भावनाओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार हैं।
शरीर को डिटॉक्स करने में लीची का सेवन कारगर है। ये आपके शरीर से टॉक्सीन की मात्रा को कम करता है और आपके लिवर और किडनी के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, इन तमाम फायदों के लिए आपको इस मौसम लीची का सेवन जरूर करना चाहिए।
संपादक की पसंद