1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 30 की उम्र में दिखने लगते है ब्रेस्ट कैंसर के ये लक्षण, महिलाएं ऐसे करें खुद का बचाव

30 की उम्र में दिखने लगते है ब्रेस्ट कैंसर के ये लक्षण, महिलाएं ऐसे करें खुद का बचाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2017 11:37 am IST,  Updated : Sep 18, 2017 11:37 am IST

इंडिया में महिलाओं में कैंसर के मामलों में 27 प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं। इस तरह की परेशानी 30 वर्ष की उम्र के शुरुआती वर्षो में होती है, जो कि 65 साल तक हो सकती है. जानिए इससे बचने के उपायों के बारें में...

breast cancer
breast cancer

ऐसे ब्रेस्ट कैंसर से कर सकती है खुद का बचाव

शराब का सेवन कम करें

शराब से स्तन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आदी हों तो दिन में एक पैग से अधिक न लें, क्योंकि शराब की कम मात्रा से भी खतरा रहता है।

धूम्रपान से बचें
अनुसंधान बताता है कि धूम्रपान और स्तन कैंसर के बीच एक संबंध है। इसलिए, यह आदत छोड़ने में ही भलाई है।

शरीर का वजन काबू में रखें
सक्रिय जीवन जीएं। अधिक वजन या मोटापे से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना लगभग 30 मिनट व्यायाम अवश्य करें।

स्तनपान
स्तनपान कराने से स्तन कैंसर की रोकथाम होती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के कारण

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल