Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चमकदार त्वचा पाने के ये हैं 5 योगासन......

चमकदार त्वचा पाने के ये हैं 5 योगासन......

India TV Lifestyle Desk Published : Jun 12, 2015 01:13 pm IST, Updated : Jun 13, 2015 08:42 am IST

नईदिल्ली: आज हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है जिसके लिए वह बाजार में उपलब्ध अनेक प्रकार के कॉस्‍मेटिक क्रीमों का प्रयोग करते है। जिससे सुन्दर दिखने के बजाय साइड इफेक्ट ज्यादा होता है। अगर आप

धनुरासन

इस आसन से  शरीर में लचीलापन आता है, चर्बी कम होती है और त्वचा चमकदार बनती है।

विधि
चटाई बिछा कर पेट के बल लेट जाएं। श्वास को छोड़ते हुए दोनों घुटनों को एक साथ मोड़ें, एडियों को पीठ की ओर बढ़ाएं और अपनी बांहों को पीछे की ओर तानें फिर बाएं हाथ से बाएं टखने को एवं दाएं हाथ से दाएं टखने को पकड़ लें। अब श्वास भरकर यथासम्भव उसे रोके रखें।

अब सांसों को पूरी तरह निकाल दें और जमीन से घुटनों को उठाते हुए दोनों पैर ऊपर की ओर खींचें और उसी समय जमीन पर से सीने को उठायें। बांह और हाथ झुके हुए धनुष के समान शरीर को तानने की कोशिश करें।

अब अपने सिर को ऊपर की ओर उठायें एवं यथासम्भव पीछे की ओर ले जाएं । पैर ऊपर उठाते समय घुटनों के पास उन्हें सरकने न दें नही तो काफी ऊंचाई तक पैर नहीं उठा  सकेंगी। अब पैर घुटनों और टखनों को सटा लें। इस दौरान श्वास की गति तेज होगी लेकिन इसकी चिंता न करते हुए यथाशक्ति 16 सेकंड से 1 मिनट तक रुकें और आगे- पीछे, दायें -बाएं शरीर को हिला डुला सकते हैं। अब श्वास छोड़ते हुए धीरे धीरे टखनों को भी छोड़ दें और दोनों पैरों को सीधा कर लें।

लेकिन यह ध्यान रहे क़ि पहले घुटनों को जमीन पर रखें फिर तुड्डी को जमीन स्पर्श कराएँ और इसके बाद पैरों को छोड़ते हुए उन्हें जमीन तक धीरे धीरे आने दें। अपने कपोल को जमीन पर रखकर विश्राम करें।
यह अभ्यास 5 सेकेण्ड से आरम्भ करें और प्रतिदिन समय को तब तक बढ़ाते रहें जब तक बिना किसी दबाव के 15 से 30 सेकेण्ड तक न हो जाये।

अगली स्लाइड में पढ़िए श्‍वासन के बारें में..

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement