1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 06:38 pm IST

चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

16 march friday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI16 march friday 2018 rashifal in hindi

मिथुन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। सरकारी कामों को पूरा होने में थोड़ी रूकावट आ सकती है। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, साथ में पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, धन लाभ होगा।   

कर्क राशि
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घर पर किसी समारोह का आयोजन होगा, शाम तक थोड़ी थकान महसूस करेंगे। सड़क पार करते समय ट्राफिक नियमों का ध्यान रखें। आज पैसों का कोई लेन-देन ना करें। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। करियर में उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें, किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। घर में बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। जरुरतमंद को कपड़े दान करें, आपका तनाव दूर होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल