1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 06:38 pm IST

चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

16 march friday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI16 march friday 2018 rashifal in hindi

तुला राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई छोटा-सा घरेलू उद्योग शुरू कर सकती हैं। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना करें, धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, अपने गुस्से पर भी काबू रखें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। आप काफी टेंशन फ्री फील करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन बेहतरीन है, किसी प्रॉपर्टी के लेन-देन से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में बॉस से थोड़ी अनबन हो सकती है, सोच-विचार कर बात करें। गाय के घी का दान करें, मनोकामना पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल