1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2018 06:38 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 06:38 pm IST

चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

16 march friday 2018 rashifal in hindi
Image Source : PTI16 march friday 2018 rashifal in hindi

सिंह राशि
इस दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप हर चुनौती का ड़टकर सामना करेंगे। छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। करियर संबंधी चुनाव के लिए आप गुरू से परामर्श ले सकते है। भाई-बहन के बीच में अनबन हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें। दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, आपको लाभ होगा। माता की सेहत का खास ध्यान रखें, उन्हें ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन कराएं। रोज सुबह सूर्य भगवान को नमस्कार करें।

कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर आपको सम्मानित किया जाएगा। लंबे समय से चल रहे कोर्ट केस में जीत हासिल होगी, आप राहत महसूस करेंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है, आपको कला प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी, आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। बैंक से जुड़े काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, आप अच्छा फील करेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल