1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 मार्च 2018: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा लकी

राशिफल 15 मार्च 2018: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा लकी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 06:36 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति में 2 शुभ योग बन रहे है। श्रीवत्स और सिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

15 march thursday 2018 horoscope
15 march thursday 2018 horoscope

सिंह राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। क्लास एक्जाम में पेपर शानदार होने से उत्साहित महसूस करेंगे। इस राशि के कपड़ा व्यापारी के लिए आज का दिन मुनाफे का रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन हो सकता है। हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं, परेशानियां खत्म होंगी।

कन्या राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पैसा अचानक आपके पास आएगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करेंगे। उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। बायोलॉजी के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल पर ध्यान देंगे, वरना आगे चलकर दिक्कतें होंगी। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर को कोराबार में जुड़े रहने के लिए काफी मान मनौवल करेंगे । आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तिल का लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल