1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 मार्च 2018: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा लकी

राशिफल 15 मार्च 2018: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा लकी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 06:36 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ सूर्य-चंद्रमा की स्थिति में 2 शुभ योग बन रहे है। श्रीवत्स और सिद्ध नाम के ये योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

15 march thursday 2018 horoscope
15 march thursday 2018 horoscope

तुला राशि
आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की बॉस की बेरूखी से अटक सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इस राशि के बायोकेमेस्ट्री के छात्रों को किसी मल्टीनेशनल मेडिसिन कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। शब्दों का सही इस्तेमाल करने वरना  अच्छी-खासी दोस्ती में दरार पड़ सकती हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, बाधाएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए  प्रोत्साहित करें। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी । आज आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल