1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर में आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में मिला 50 लाख की भांग का भंडार, 5 अरेस्ट

इंदौर में आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में मिला 50 लाख की भांग का भंडार, 5 अरेस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 03:29 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 03:29 pm IST

मुखबिर की सूचना पर इंदौर के विश्वकर्मा नगर के एक गोदाम पर छापा मारा गया, तो वहां 270 बोरियों में 16,200 किलोग्राम भांग का भंडार मिला। भांग की इस बड़ी खेप की कीमत नशे के काले बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

इंदौर में आयुर्वेदिक...- India TV Hindi
इंदौर में आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में मिला 50 लाख की भांग का भंडार, 5 अरेस्ट Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • आयुर्वेदिक दवा के निर्माण की आड़ में 16,200 किलो भांग का अवैध भंडारण
  • इस बड़ी खेप की कीमत नशे के काले बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने आयुर्वेदिक औषधि के निर्माण की आड़ में 16,200 किलोग्राम भांग के अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त उपायुक्त गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विश्वकर्मा नगर के एक गोदाम पर छापा मारा गया, तो वहां 270 बोरियों में 16,200 किलोग्राम भांग का भंडार मिला। उन्होंने बताया कि भांग की इस बड़ी खेप की कीमत नशे के काले बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया,‘‘पुलिस ने मौके से एक मालवाहक ऑटो रिक्शा भी जब्त किया जिसका इस्तेमाल इंदौर और आस-पास के जिलों में भांग की तस्करी के लिए किया जा रहा था।’’ पाराशर ने बताया कि पुलिस ने भांग के अवैध भंडारण और तस्करी के आरोपों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गोदाम के मालिक गोपाल धनोतिया की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच में हमें पता चला है कि गोदाम में भांग का अवैध भंडारण मुनक्का नाम की तथाकथित आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में किया गया था। हालांकि, हमें मौके पर भांग के भंडारण और इस दवा के निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।’’ अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गोदाम मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।