1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर
  4. मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर दुबई से लाया गया एक किलोग्राम सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर दुबई से लाया गया एक किलोग्राम सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 10:14 am IST,  Updated : Feb 05, 2020 10:14 am IST

एअर इंडिया के एक विमान से यहां पहुंचे एक यात्री के पास लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source :

इंदौर। एअर इंडिया के एक विमान से यहां पहुंचे एक यात्री के पास लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में सोना छिपाकर लाया था। स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एअर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान (एआई 904) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात यहां पहुंची थी। 

उन्होंने बताया कि विमान में उतरने वाले एक यात्री को हवाई अड्डे पर तैनात एक खुफिया टीम ने तकरीबन एक किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा। उन्होंने बताया कि सोने की यह खेप मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर लायी गयी थी। 

सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। indore से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश