1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जेपी नड्डा को बीच में छोड़नी पड़ी गणेश जी की आरती, पंडाल में लगी आग; तभी अचानक....

जेपी नड्डा को बीच में छोड़नी पड़ी गणेश जी की आरती, पंडाल में लगी आग; तभी अचानक....

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2023 09:13 pm IST,  Updated : Sep 27, 2023 06:26 am IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पुणे में गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्डा जब आरती कर रहे थे उसी दौरान अचानक आग लग गई। हालांकि उसी वक्त तेज बारिश होने लगी और आग बुझ गई।

जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष- India TV Hindi
जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष Image Source : INDIA TV

पुणे :महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए तमाम सियासी दलों के नेता भी गणेश मंडल का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम मेंभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा आज पुणे पहुंचे। वे वहां विभिन्न गणेश मंडलों का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान जेपी.नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज घाटे के साथ साने गुरुजी मंडल का दौरा किया। इस दौरान जेपी नड्डा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।

आरती के दौरान लगी आग

 कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद अध्यक्ष जेपी नड्डा पंडाल के अंदर आरती के लिए पहुंचे। जब गणेश जी की आरती चल रही थी तभी अचानक बोर्ड की ओर से मंचित किए गए दृश्य में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई और कुछ ही मिनटों में आग बुझ गई।इससे एक बड़ा हादसा टल गया।  आग लगने की वजह से नड्डा को आरती बीच में ही छोड़नी पड़ी। साने गुरुजी  मंडल की ओर से महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है । आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले नड्डा ने मुंबई में लालबाग के राजा समेत भगवान गणेश के कई चर्चित पंडालों में दर्शन किए। नड्डा ने गिरगांव में केशवजी चॉल गणेशोत्सव मंडल में दर्शन के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े एवं अन्य के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति में दर्शन किए।

गणपति उत्सव के सातवें दिन 17,187 प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह बताया गया कि गणेश उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं। इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं। उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था। उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा। अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। 

रिपोर्ट-स्वरा पारखी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।