1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे पर ऑडी कार से मिली लाश, धारदार हथियार से की गई हत्या

पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे पर ऑडी कार से मिली लाश, धारदार हथियार से की गई हत्या

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 19, 2022 08:42 am IST,  Updated : Nov 19, 2022 10:23 pm IST

पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे के किनारे खड़ी कार में एक डेड बॉडी मिली है। डेड बॉडी की शिनाख्त संजय कार्ले नाम के शख्स के तौर पर हुई है।

मुंबई के हाईवे पर पनवेल के आगे एक गाड़ी से लाश मिलने से सनसनी मच गयी। लाल रंग की ऑडी कार से डेडबॉडी मिली तो सबके होश उड़ गए। पनवेल में मुंबई-गोवा हाईवे के किनारे खड़ी कार में ये डेड बॉडी मिली है। डेड बॉडी की जब शिनाख्त की गई तो ये संजय कार्ले नाम के शख्स की निकली। डेड बॉडी कैसे ऑडी कार में पहुंची, पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है। 

छाती और पेट में गोली के निशान मिले

इस घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब मिली। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने कांच तोड़ कार का दरवाजा खोला तो पिछली सीट पर एक शव मिला जो 44 वर्ष के शख्स का था। उंसकी जेब में आईकार्ड भी मिला जिससे उसकी शिनाख्त हुई। इस शख्स के सीने और पेट में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी।  पुलिस सूत्रों की माने तो संजय कार्ले  का वाटर टैंकर और वाटर सप्लाई का बिजनेस है। साथ ही उसका ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब है। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क साध आगे की जांच करेगी कि आखिर मृतक संजय की किस से दुश्मनी थी वो किस के साथ घर से निकले थे। 

पैसों को लेकर हत्या का शक

पुलिस को कार में डेढ़ बॉडी के अलावा मोबाइल और बाकी कुछ रिकवर नहीं हुआ। शक है कि पैसों को लेकर यह हत्या की गई होगी।बहारहाल मुम्बई गोवा हायवे पर जिस कार में लाश मिली वो कार कल शाम से ही हायवे किनारे पार्क थी। ये कार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के फार्म हाउस के कुछ दूरी पर खड़ी थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना का राणे या उनके करीबी से कोई संबंध नहीं है। 

पंजाब में भी कार से मिली थी महिला की लाश
बता दें कि दो दिन पहले ही पंजाब के जीरकपुर में खेतों में खड़ी कार से एक महिला की लाश बरामद हुई थी। लाल रंग की पोलो कार में युवती की लाश मिली थी। ये शव कार की पिछली सीट पर मिला था पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। लेकिन मृतक महिला की पहचान कर ली गई है। पास के एक शराब ठेके पर काम करने वाले कर्मी ने उसकी पहचान की थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।