1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: राडो और ओमेगा जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा, 1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त, करोड़ों में है कीमत

मुंबई: राडो और ओमेगा जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा, 1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त, करोड़ों में है कीमत

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 02, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 01:43 pm IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1537 नकली घड़ियों को जब्त किया है। ये घड़ियां राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट, ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की हैं। इनकी मार्केट में कीमत 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।

fake watches seized- India TV Hindi
1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त Image Source : INDIA TV

मुंबई: देश में महंगी घड़ियों के ब्रांड्स के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है और दक्षिण मुंबई के मुसाफिरखाना,फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट की कुछ दुकानों से राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट, ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की 1537 नकली घड़ियों को जब्त किया है। इन नकली घड़ियों की कीमत बाजार में 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। 

4 लोग गिरफ्तार

पुलिस के बताया कि यह घड़ियां नकली हैं और असली ब्रांड की बताकर बेची जा रही थीं। इन जब्त की गई घड़ियों की कीमत बाजार में करीब 6 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम घेवाराम अन्नाराम चौधरी, भावेशकुमार औखाजी प्रजापति, गणेश नारायण भारती, और मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरेशी है।

क्राइम ब्रांच ने 9 दुकानों में की थी छापेमारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुल 9 दुकानों पर छापेमारी की और मौके से कई नामी ब्रांड की नकली घड़ियां जब्त की गईं। इसके बाद इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी साझा की गई और उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482, 486, और 487 और कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।