1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को प्रकाश अंबेडकर की धमकी, कहा-पब्लिक ट्रांस्पोर्ट खोलो नहीं तो 10 अगस्त से सड़कों पर उतरेंगे

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को प्रकाश अंबेडकर की धमकी, कहा-पब्लिक ट्रांस्पोर्ट खोलो नहीं तो 10 अगस्त से सड़कों पर उतरेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 08:13 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 08:17 pm IST

वनचेत बहुजन अगाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि हम मांग करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करे, छोटी दुकानों को खोलने की अनुमति दे और बाजारों को सामान्य रूप से काम करने दें।

Vanchit Bahujan Aghadi chief Prakash Ambedkar- India TV Hindi
Vanchit Bahujan Aghadi chief Prakash Ambedkar Image Source : ANI

मुंबई: वनचेत बहुजन अगाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि हम मांग करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करे, छोटी दुकानों को खोलने की अनुमति दे और बाजारों को सामान्य रूप से काम करने दें। अगर सरकार 10 अगस्त तक इन मुद्दों पर निर्णय नहीं लेती है, तो हम सड़क पर उतरेंगे। इससे अलावा आज नागपुर पुलिस के दो कर्मियों की बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मौत हो गई है, जो शहर के पुलिस बल में महामारी के कारण हुई मौत की पहली घटना है। 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागपुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नागपुर शहर के सरकारी अस्पतालों में 50 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल और 54 वर्षीय एक सहायक उप-निरीक्षक ने आज सुबह में कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल को धनटोली थाने में कार्यरत थे, जबकि एएसआई पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। उन्होंने बताया कि नागपुर पुलिस में कोविड-19 के कारण हुई मौत की यह पहली घटना है। नागपुर जिले में कोविड-19 के 6,752 मामले हैं, जबकि 204 लोगों की मौत हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।