1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बेटे की पत्नी के साथ भागा शख्स, 6 महीने की पोती छोड़ गया

बेटे की पत्नी के साथ भागा शख्स, 6 महीने की पोती छोड़ गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 05, 2023 11:29 am IST,  Updated : Mar 05, 2023 11:29 am IST

राजस्थान के बूंदी के सिलोर गांव में एक शख्स अपने बेटे की पत्नी को लेकर भाग गया। जिसके बाद पीड़ित बेटे ने अपने पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।

बहु पर आया ससुर का दिल। - India TV Hindi
बहु पर आया ससुर का दिल। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में ऐसी कई घटनाएं होती हैं जो रिश्तों को शर्मशार कर देती हैं। ऐसी खबरें अक्सर हम न्यूजपेपर, टीवी और वेबसाइट्स पर पढ़ते हैं। हाल में ही एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां पर एक ससुर अपनी बहु को लेकर भाग गया है। मामला राजस्थान के बूंदी के सिलोर गांव का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स अपने बेटे की पत्नी के साथ घर छोड़कर भाग गया। जबकि शख्स की एक 6 महीने की पोती भी है जिसे उसने घर पर ही छोड़ दिया और उपनी बहु के साथ भाग निकला। जब यह बात शख्स के बेटे पवन वैरागी को पता चली तो उसने अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है।

बहु को ससुर लेकर भागा

पवन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भाग गए हैं। उसने अपनी पत्नी को निर्दोष बताया है। पवन ने यह भी बताया कि उसके पिता गलत कामों में लिप्त हैं। और वह घर से भागते वक्त पवन की मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। पवन ने अपने पिता पर यह भी आरोप लगाया कि वह इससे पहले भी उसकी पत्नी के साथ गलत हरकतें कर चुका है। उसकी पत्नी बहुत सीधी है इसलिए उसका पिता उसे डरा धमका कर रखता है। पवन ने बताया कि वह मजदूरी करता है इसलिए ज्यादा तौर पर वह घर से बाहर ही रहता है। 

पुलिस छानबीन में जुटी

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि थाने में पवन वैरागी द्वारा अपने पिता पर उसकी पत्नी को लेकर भागने की शिकायत दर्ज करवाया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों ससुर-बहु की तलाश जारी है। इससे पहले भी राजस्थान से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां पर एक दमाद अपनी सास को लेकर उसके घर से भाग गया था। दमाद ने अपने ससुर को नशे में धुत्त कर के अपनी सास को लेकर भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस कई दिनों तक उसकी तलाश करती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।