1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri Upay: कमाई के बाद भी नहीं बच रहे हैं पैसे? नवरात्रि के दूसरे दिन करें फिटकरी का ये उपाय

Navratri Upay: कमाई के बाद भी नहीं बच रहे हैं पैसे? नवरात्रि के दूसरे दिन करें फिटकरी का ये उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 26, 2022 05:42 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 05:42 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अगर आप नवरात्रि के दूसरे दिन करते हैं तो आपका जीवन बदल जाएगा।

Navratri Upay- India TV Hindi
Navratri Upay Image Source : INDIA TV

Navratri Upay: शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और हर दिन अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिये, अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाये रखने के लिये लोग मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं। देवी मां की कृपा हो तो जीवन में सफलता, कामयाबी मिलने के साथ भय, रोग आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में तरक्की की राह आसान हो जाती है। नौकरी में परेशानियां हों या जीवनसाथी संग कड़वाहट हो मां दुर्गा की पूजा से सारे कष्ठ दूर होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिससे सारी परेशानियां आपकी दूर होंगी और जीवन में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही आपको दीर्घायु प्राप्त होगी।

अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्तों को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको भगवान शिव और माता गौरी की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है-

'ॐ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ॐ नमः

आज ऐसा करने से आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी

अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान बहुत जल्दी तरक्की के शिखर पर पहुंच जाये, तो आज सात दालों का चूरा बनाकर, उन पर इस मन्त्र का ग्यारह सौ बार जाप करना होगा। मंत्र है- 

या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’

इसके बाद बच्चे के हाथ से स्पर्श कराकर किसी पेड़ की जड़ में रखे या चिड़िया को खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके संतान की तरक्की होगी।

अगर आपने किसी से कर्ज़ ले रखा है और बहुत कोशिशों के बाद भी वह नही उतर रहा है तो आज माता की पूजा के समय सवा किलो साबुत लाल मसूर, लाल कपड़े में बांधकर अपने सामने रख दें और फिर घी का दीपक जलाकर माता के इस मंत्र का 108 बार जप करें।
मंत्र है-

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणी अत्युत्तमा॥

पूजा समाप्त होने के पश्चात मसूर को अपने ऊपर से 7 बार उतारकर किसी भी सफाई कर्मचारी को दान में दे दें। आज ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और सहयोग बनए रखना चहते हैं, तो लाल या काले गुंजा के पाँच दाने लेकर उसे एक मिट्टी के बर्तन अथवा मिट्टी के दीये में शहद भरकर उसमें डुबो कर सुरक्षित रख दें। ध्यान रहे जो भी यह उपाय कर रहा हो वह अपने जीवनसाथी का नाम अवश्य ही लेता रहे। इस उपाय को अपने जीवनसाथी या किसी को भी ना बतायें। आज ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

यदि आपके घर मे धन कमी रहती हो, कमाई के बाद भी पर्याप्त धन नहीं बचता हो तो आज स्नान आदि के बाद एक साबुत फिटकरी का टुकड़ा जो कम से कम 50 ग्राम का हो काले कपड़े में सिलकर घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर टाँग दे। अगर फिटकरी टाँगना संभव ना हो तो फिटकरी को घर में ही काले कपड़े में लपेटकर रख दें। आज ऐसा करने से आप बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे।

अगर आप अपने करियर मे तरक्की करना चाहते है तो आज थोड़ा सा कच्चा सूत लेकर उसे केसर से रंग लें, इस रंगे हुए सूत को अपने व्यापारस्थल में बांध लें और नौकरी करने वाले इसे अपनी अलमारी, दराज, मेज कहीं भी रख सकते हैं। आज ऐसा करने से आपके करियर में तरक्की होगी।

अगर आप अपना मनोबल बढ़ाना चाहते हैं, अपनी ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में 3 मुखी रुद्राक्ष रखकर, उसकी विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और उसे धारण करना चाहिए। आज यह उपाय करने से आपका मनोबल में बढ़ोतरी होगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को उत्तम विद्या की प्राप्ति हो, तो आज आपको चमेली या किसी अन्य सफेद फूल के साथ ही 6 लौंग और एक कपूर लेकर देवी मां के सामने आहुति देनी चाहिए और आहुति देते समय इस मंत्र का जप करना चाहिए।

मंत्र है-

या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

आज ऐसा करने से आपके बच्चों को उत्तम विद्या की प्राप्ति होगी।

अगर आप जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं, अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आज आपको देवी ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। देवी मां का मंत्र इस प्रकार है-

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणी अत्युत्तमा॥

इस प्रकार जप के बाद देवी मां को पुष्पांजलि अर्पित करें। आज ऐसा करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपनी उथल-पुथल जिन्दगी में थोड़ी-सी शान्ति पाना चाहते हैं, तो आज आपको मां ब्रह्मचारिणी के स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। देवी मां का स्तोत्र इस प्रकार है- 

तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूप धरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शङ्कर प्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥।

आज ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।

अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है और उसके चलते आपको अपने लिये शादी का कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आपको आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद पाकर सिद्ध किया हुआ मंगल यंत्र धारण करना चाहिए। आज ऐसा करने से आपके जन्मपत्रिका से मांगलिक दोष दूर होंगे।

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बहुत ही मेधावी, होनहार, इंटेलिजेंट और कार्यकुशल हो, तो आज आपको थोड़ी-सी ब्राह्मी बूटी लेकर उस पर 108 बार ये मंत्र पढ़ना चाहिए।मंत्र है-

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

यह मंत्र पढ़ने के बाद उस ब्राह्मी को अपने बच्चे को खिला दें और आज से सात दिन तक लगातार ऐसा ही करें। आज यह उपाय करने से आपका बच्चा बहुत ही मेधावी होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: घर में भगवान की मूर्ति को गलत तरीके से रखना पड़ सकता है भारी, छिन सकता है पूरा धन

Vastu Tips: हर जगह मिलेगी सफलता और चारों ओर से आएगा पैसा, बस घर में रखनी होगी ये छोटी सी चीज

Cancer Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: हर मुश्किल पर पाएंगे विजय, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Aries Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: ग्यारहवें भाव में शनि बना रहे धन लाभ के योग, एक्स्ट्रा इनकम के खुलेंगे रास्ते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म