1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज से सहमति जताते हुए गंभीर ने कहा, 'मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी'

युवराज से सहमति जताते हुए गंभीर ने कहा, 'मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी'

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 11:51 pm IST

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि वह अपने साथी युवराज सिंह की बात से सहमत हैं कि मौजूदा टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है।

युवराज से सहमति जताते...- India TV Hindi
युवराज से सहमति जताते हुए गंभीर ने कहा, 'मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी' Image Source : TWITTER/GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि वह अपने साथी युवराज सिंह की बात से सहमत हैं कि मौजूदा टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है। पूर्व ऑलराउंडर युवराज ने हाल में कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादा आदर्श खिलाड़ी नहीं हैं।

गंभीर ने कहा, ‘‘मैं युवराज से सहमत हूं कि मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी है।’’ उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो पर कहा, ‘‘जैसे 2000 में हमारे सामने टीम का मार्गदर्शन करने के लिये द्रविड़, कुंबले, लक्ष्मण, सौरव और सचिन जैसे खिलाड़ी थे।’’

गंभीर ने कहा, ‘‘आपके साथ सीनियर खिलाड़ियों का होना भी अहम है जो मुश्किल दौर में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय मुझे नहीं लगता कि भारतीय खेमे में ज्यादा सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने निजी हितों को अलग रखकर युवाओं की मदद करेंगे।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल