1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने में जुटे मोदी : सपा

अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने में जुटे मोदी : सपा

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 04:11 pm IST,  Updated : May 20, 2015 04:11 pm IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता डॉ सी.पी. रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों की अनदेखी करने और कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। सपा नेता ने कहा कि यूं

अडानी-अंबानी को फायदा...- India TV Hindi
अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने में जुटे मोदी : सपा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता डॉ सी.पी. रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों की अनदेखी करने और कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। सपा नेता ने कहा कि यूं तो मोदी सरकार किसानों की हितैषी होने का ढिंढ़ोरा पीटती रहती है, लेकिन उसने किसानों को राहत बांटने के नाम पर अभी तक एक भी पैसा नहीं दिया है।

सपा नेता डॉ सी.पी. रॉय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "असली लड़ाई 250 करोड़ बनाम 2500 करोड़ रुपये की है। केंद्र सरकार एसडीआरएफ का पैसा भेजकर किसानों का हितैषी बनने का ढ़िंढोरा पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कि यह राज्य का पुराना पैसा है। राज्य के मुख्यमंत्री अब तक लगभग 2500 करोड़ रुपये मुआवजे के नाम पर बांट चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि सूबे की सपा सरकार की आलोचना करने में भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं के भी सुर आपस में मिल गए हैं। प्रदेश में उनकी भी सरकारें रही हैं, लेकिन उन्होंने विकास पर कतई ध्यान नहीं दिया।

सपा नेता ने कांग्रेस पर भी दलितों और किसानों के लिए नकली आंसू बहाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में दशकों तक कांग्रेस का शासन रहा है, लेकिन उसने दलितों और किसानों के हित में कभी कुछ नहीं किया।

सपा नेता ने कहा कि समाजवादी विचारधारा समाज के सभी वर्गो विशेषकर कमजोर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सपा ने पिछड़ों को सम्मान देकर संगठन और सरकार दोनों में महत्वपूर्ण पद दिए हैं। समाजवादी सरकार ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर विभिन्न समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करने वालों के प्रति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सख्ती बरती है, जिससे उनके हौसले पस्त हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत